टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

निगम स्कूलों के बच्चों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन

Katni

निगम स्कूलों के बच्चों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा निगम स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। महापौर प्रीति संजीव सूरी की पहल पर गुरुवार, 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी।
इस आयोजन में निगम स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा और मानवीय मूल्यों से जोड़ना है।
विशेष स्क्रीनिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी। वे विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
नगर निगम के अनुसार, कटनी में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए इस तरह की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह पहल बच्चों में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक विशेष प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!