
दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा सप्ताह का समापन, जरूरत की सामग्री वितरित,
कटनी। जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहना द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह का समापन दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा गतिविधियों के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था की समाज सेविकाओं ने दिव्यांग बच्चों के छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें जरूरत की सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की आवश्यकता और पसंद के अनुसार जूते-चप्पल उपलब्ध कराए गए। संस्था की सदस्यों ने बच्चों को अपने हाथों से जूते-चप्पल पहनाए। इसके अलावा बच्चों को खाने-पीने की सामग्री और स्नैक्स भी वितरित किए गए।
संस्था की सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता और उनके जीवन में खुशी के क्षण लाना सेवा कार्य का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस तरह की गतिविधियों से समाज में संवेदना, सहयोग और अपनत्व की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहना की अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित कविता लालवानी, स्वाति नायक, पूजा गुप्ता, पूजा बेहरे, वंदना गट्टानी, उपासना बजाज, सिमरन माहेश्वरी, मोनल पोपटानी, स्वाति जैन एवं सुनीता गट्टानी की सहभागिता रही। बच्चों के साथ समय बिताकर संस्था की सदस्यों ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।




