टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वृद्धजनों की सेवा और सम्मान से दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

कृत्रिम उपकरणों का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण और आत्मीय संवाद से बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान

कृत्रिम उपकरणों का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण और आत्मीय संवाद से बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 4 अक्टूबर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दद्दा धाम स्थित कृष्ण वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ उनकी जरूरतों की जानकारी लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक अनुराग मोदी सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान वृद्धजनों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। जरूरतमंद वृद्धजनों को कृत्रिम अंग, स्टिक, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सीख मिलती है, इसलिए उनका सम्मान और सेवा समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भजन प्रस्तुति और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया। आयोजन के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, सचिन निषाद, आशीष मिश्रा, शरद, सिद्धार्थ जैन, कृष्ण धाम के संचालक नीरज, वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रीति श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!