टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा सेतु शिविरों में मिलेगी योजनाओं की सुविधा, स्वास्थ्य जांच भी होगी

Katni

सेवा सेतु शिविरों में मिलेगी योजनाओं की सुविधा, स्वास्थ्य जांच भी होगी

कटनी। ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत रविवार 4 अक्टूबर को शहर के छह स्थानों पर मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रत्येक शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्थ कैंप संचालित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए छह शिविर स्थलों पर कुल 60 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 6 मेडिकल ऑफिसर, 6 डीआईओ, 5 नर्सिंग ऑफिसर, 17 एएनएम और 26 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।
शिविर बस स्टैंड स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार, खेरमाई मंदिर, टीसी बंजान-सुभाष चौक, दुर्गा चौक खिरहनी, माधवनगर उप कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में आयोजित होंगे।
इन शिविरों में नागरिक विभिन्न शासकीय योजनाओं के आवेदन, पंजीयन, ई-केवाईसी और दस्तावेज संबंधी कार्य पूरे कराने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ ले सकेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से नजदीकी शिविर में पहुंचकर योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!