टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

एनएसएस स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और स्वयंसेवक सम्मानित

कटनी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ। अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर पटेल रहे।
समारोह में वर्ष 2025-26 के दौरान एनएसएस के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कटनी जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह को एनएसएस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कटनी जिले के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. अभिलाषा चौरसिया, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. रीना मिश्रा और डॉ. प्रतिमा सिंह को भी सम्मान मिला। वहीं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग और विभिन्न सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एनएसएस के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!