जलकर राहत योजना की मियाद खत्म होने में चार दिन शेष, 10 सितंबर तक उठाएं 50% छूट का लाभ

जलकर राहत योजना की मियाद खत्म होने में चार दिन शेष, 10 सितंबर तक उठाएं 50% छूट का लाभ,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी की जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब महज चार दिन शेष रह गए हैं। योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है। बकाया जलकर की एकमुश्त राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही निगम प्रशासन ने योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है।
तीन स्थानों पर लगाए गए विशेष शिविर
सोमवार को निगम द्वारा शहर के तीन स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए। इनमें सुभाष चौक, रफी अहमद किदवई वार्ड अंतर्गत प्रेम नगर, तिलक कॉलेज के पास तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत नया गांव में शिविर आयोजित किए गए। निगम की टीमों ने शिविरों में पहुंचने वाले नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ बकाया जलकर जमा करने की प्रक्रिया और मिलने वाली छूट के संबंध में जानकारी दी।
इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय सहित विभिन्न जोन कार्यालयों में भी जलकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।
10 सितंबर के बाद छूट का लाभ नहीं
नगर निगम ने जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपने बकाया जलकर की एकमुश्त राशि जमा करें और 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। निगम प्रशासन के अनुसार 10 सितंबर के बाद योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।




