Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ऑटो में छूटा यात्री का बैग CCTV टीम ने खोज निकाला, दस्तावेजों समेत सकुशल लौटाया

ऑटो में छूटा यात्री का बैग CCTV टीम ने खोज निकाला, दस्तावेजों समेत सकुशल लौटाया,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अहमदाबाद गुजरात से नौकरी कर अपने घर पवई लौट रहे एक यात्री का जरूरी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने के दौरान ऑटो में छूट गया। परेशान फरियादी ने मामले की जानकारी CCTV टीम को दी, जिसके बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो की पहचान कर बैग बरामद कर यात्री को सकुशल सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी रतिराम पटेल 25 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से वापस लौटे थे। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने के लिए उन्होंने ऑटो लिया। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवश्यक सामान रखा हुआ था।
बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही फरियादी ने CCTV टीम से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। CCTV टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैमरों की मदद से संबंधित ऑटो की पहचान की। ऑटो का क्रमांक MP 21 R 2460 सामने आने के बाद टीम ने ऑटो चालक से संपर्क किया और फरियादी का बैग प्राप्त कर लिया।
इसके बाद बैग को सुरक्षित रूप से फरियादी रतिराम पटेल के सुपुर्द कर दिया गया। बैग वापस मिलने पर फरियादी ने CCTV टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक (रेडियो) अनामिका सोनकर (चौहान), आरक्षक 698 पुष्पेन्द्र यादव एवं आरक्षक 490 मृदुल त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। CCTV टीम की त्वरित कार्रवाई से यात्री को उसका जरूरी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!