टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बरही अग्निकांड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की सहायता

Katni

बरही अग्निकांड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की सहायता,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले के बरही नगर में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक हादसे पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

बरही में हुए इस दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!