टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निगम की व्यापक तैयारी, 11 घाटों पर 161 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती

तीन शिफ्ट में संभालेंगे व्यवस्था, कृत्रिम विसर्जन कुंडों में होगा प्रतिमा विसर्जन; कटाएघाट और अमीरगंज तालाब पर प्रतिबंध

तीन शिफ्ट में संभालेंगे व्यवस्था, कृत्रिम विसर्जन कुंडों में होगा प्रतिमा विसर्जन; कटाएघाट और अमीरगंज तालाब पर प्रतिबंध,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नवरात्रि पर्व के समापन पर 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहर के 11 विसर्जन स्थलों पर तीन शिफ्ट में कुल 161 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

11 घाटों पर बनाए जाएंगे कृत्रिम विसर्जन कुंड

नगर निगम प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के लिए गाटर घाट, मोहन घाट, मसुरहा घाट, माई नदी घाट, बाबा घाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा, पीर बाबा निवार, बजरंग कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर तालाब सहित 11 स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन कुंडों के माध्यम से प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक स्थल पर व्यवस्था संभालने के लिए प्रभारी और सहयोगी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

तीन पालियों में होगी कर्मचारियों की तैनाती

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक और तीसरी पाली रात 9 बजे से प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक तैनात रहेगी। संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में विसर्जन प्रतिबंधित

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन दोनों स्थानों पर भी तीन शिफ्ट में घाट प्रभारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण के लिए दोना-पत्तल के उपयोग की अपील

नगर निगम प्रशासन ने दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों से भंडारे और प्रसाद वितरण के दौरान अमानक प्लास्टिक के स्थान पर कागज अथवा पत्तों से बने दोना-पत्तल का उपयोग करने की अपील की है। निगम प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।

निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने तथा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रतिमा विसर्जन का आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!