टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं शहर की समस्याएं,महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Katni

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं शहर की समस्याएं,महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 29 सितंबर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में आवास, अतिक्रमण, सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरण सामने आए।
महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच सीधा संवाद जरूरी है। नागरिकों से प्राप्त सुझाव और समस्याएं शहर की आवश्यकताओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, संबंधित आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!