Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश विसर्जन के लिए निगम की नई पहल, 8 स्थानों पर उपलब्ध होंगे मोबाइल विसर्जन कुंड

Katni

कटनी। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम कटनी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस वर्ष शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अस्थायी विसर्जन कुंड तैयार किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु अपने घर के नजदीक ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें।
निगम प्रशासन का उद्देश्य प्रमुख विसर्जन घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही नदी और तालाबों में प्रतिमाओं एवं पूजन सामग्री के विसर्जन से होने वाले जल प्रदूषण को रोकना है। इसके अलावा घाटों तक वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही कम होने से यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इन 8 स्थानों पर रहेगी व्यवस्था
नगर निगम द्वारा मानसरोवर कॉलोनी तिराहा, अमीरगंज तालाब के पास, कटायेघाट, हीरागंज नई बस्ती, सुभाष चौक, सिविल लाइन, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, दुर्गा चौक और पन्ना मोड़ पर विसर्जन वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। निगम की टीमें निर्धारित समय के अनुसार इन वाहनों को संबंधित क्षेत्रों में पहुंचाएंगी।
इन मोबाइल विसर्जन कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के बाद पानी और पूजन सामग्री का उचित निपटारा किया जाएगा, जिससे जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहरवासियों, गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नजदीकी स्थल पर पहुंचकर मोबाइल विसर्जन कुंड में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें और सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल विसर्जन व्यवस्था में सहयोग करें।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!