Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

कटनी में पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान तेज, हॉटस्पॉट पर पैनी नजर

गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ से लेकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों की भी हुई जांच

गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ से लेकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों की भी हुई जांच,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कटनी पुलिस द्वारा सरप्राइज सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में देर शाम से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को सक्रिय कर संवेदनशील इलाकों और चिन्हित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी गई।
चारों अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों ने हॉटस्पॉट एवं शैडो एरिया में बाइक पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान निगरानीशुदा बदमाशों, गुंडों, नकबजनों, लुटेरों, चाकूबाजों, जिलाबदर एवं रासुका से संबंधित आरोपियों सहित संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
होटल, लॉज और ढाबों पर भी पुलिस की नजर
अभियान के दौरान होटल, लॉज, ढाबे, रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जानकारी जुटाते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर नजर रखी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहनों में ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हूटर और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।
पैदल गश्त कर आमजन से किया संवाद
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कटनी पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!