टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
अनंत चतुर्दशी पर पुलिस मुस्तैद, एएसपी ने बल की ब्रीफिंग कर सौंपी ड्यूटी

अनंत चतुर्दशी पर पुलिस मुस्तैद, एएसपी ने बल की ब्रीफिंग कर सौंपी ड्यूटी,
राजेश कुमार तिवारी
कटनी। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन और चल समारोह को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने थाना कोतवाली में पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी की जानकारी देते हुए चल समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस बल को प्रमुख मार्गों और विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।




