Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ बरही पुलिस का शिकंजा, तीन ठिकानों पर दबिश

20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, तीन आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, तीन आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बरही पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बरनमहगवां निवासी दुःखी बाई भूमिया के कब्जे से 5 लीटर, हदरहटा निवासी राजू कोल के पास से 5 लीटर और घांघरौटा निवासी रामचरण कोल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, चौकी प्रभारी खितौली, आरक्षक भानु पाण्डेय और आरक्षक दिलीप कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!